6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love Marriage के 4 साल बाद पति ने घोंट दिया ‘मोहब्बत’ का गला

छोटी सी बात पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया...

less than 1 minute read
Google source verification
badwani.jpg

बड़वानी में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने छोटी सी बात पर हुई अनबन के बाद अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फिर खुद थाने जाकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी और मृतका ने चार साल पहले अपने अपने परिवारों और समाज की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

लव मैरिज का दर्दनाक अंत
घटना ठीकरी थाना इलाके की है जहां रहने वाले धर्मेन्द्र ने पत्नी काजल की गला दबाकर हत्या कर दी। धर्मेन्द्र और काजल ने करीब 4 साल पहले लव मैरिज की थी। परिवार और समाज की मर्जी के खिलाफ जाकर धर्मेन्द्र और काजल ने एक दूसरे का हाथ थामा था लेकिन उन्हें क्या पता था कि महज4 साल बाद ही एक छोटी सी बात पर हुई अनबन इतनी बढ़ जाएगी कि जिस काजल को धर्मेन्द्र अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था खुद ही अपने हाथों से उसका गला घोंट देगा।

यह भी पढ़ें- शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन नहीं आई बारात, सजा रह गया मंडप, देखें वीडियो

आरोपी ने किया थाने में सरेंडर
आरोपी पति धर्मेन्द्र पत्नी काजल की हत्या करने के बाद सीधे थाने पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात उसका पत्नी काजल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जो इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर काजल का गला दबा दिया जिससे काजल की मौत हो गई। वहीं बेटी काजल की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ