14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम को अकेला देख टूट पड़ा शाहरुख! 9 साल की बच्ची के चेहरे और शरीर को दांतों से काटा; दरिंदगी की हदें पार

Crime News: मासूम को अकेला देख शाहरुख उस पर टूट पड़ा। आरोपी ने बच्ची के चेहरे और शरीर को दांतों से काट डाला। मामले की जांच में पुलिस टीम जुट गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
9 year old girl subjected to brutal attempted rape in baghpat accused shahrukh in police custody crime news up

9 साल की बच्ची के चेहरे और शरीर को दांतों से काटा, रेप की कोशिश। फोटो सोर्स-AI

Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की मासूम बच्ची के साथ 35 साल के एक दरिंदे ने कुकर्म करने का प्रयास किया।

बागपत में 9 साल बच्ची के साथ रेप की कोशिश

आरोपी शख्स शाहरुख ने पहले बच्ची से अश्लील हरकत की और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो दरिंदे ने उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों को दांत से काट डाला।

दादी ने अंडे लेने भेजा था घर से बाहर

पूरा मामला बड़ौत क्षेत्र की एक कॉलोनी का बताया जा रहा है। 9 साल की बच्ची को उसकी दादी ने अंडे लेने भेजा था। रास्ते में आरोपी शख्स शाहरुख उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां बच्ची के साथ आरोपी ने रेप करने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह बच्ची वहां से भागी और घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

बच्ची की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पुलिस का कहना है कि तत्काल जांच शुरू कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। चूंकि आरोपी समुदाय विशेष से संबंधित है, इसी वजह से स्थानीय हिंदू संगठन इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। साथ ही दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की जा रही है।

बागपत पुलिस ने X पर किया पोस्ट

बागपत पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी मामले की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ''मामले में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।''