सभी लोगों से पुलिस घरों में रहने की लगातार अपील कर रही है। इसके साथ ही यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा चेक पोस्ट से होकर आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने सभी अंतर्राज्यीय बसों को रद्द कर दिया है, जिसके चलते लोगों को बस न मिलने से पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रसाशन द्वारा मेडिकल संचालको, चिकित्सको व फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ भी लगातार बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। बाजार में समान पर कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ प्रसाशन द्वारा सख्त कारवाई के निर्देश दिए गए है।