2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत में पुलिस ने जब पकड़े तस्‍कर तो मिली इतनी अफीम कि चौंक गई पुलिस- देखें वीडियो

बागपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Jan 2019, 1:32 PM IST

Baghpat

बागपत में पुलिस ने जब पकड़े तस्‍कर तो मिली इतनी अफीम कि चौंक गई पुलिस- देखें वीडियो

बागपत। दिल्ली और हरियाणा से सटे उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले में जहां शराब की तस्‍करी पर लगाम लगाने के पुलिस लाख दावे करती है, वहीं अब बागपत जिला शराब ही नहीं अन्य नशाखोरी के कारोबार का गढ़ बनता जा रहा है। यहां अब शराब के साथ ही अफीम तस्‍कर भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। मामला बागपत जिले के थाना रमाला इलाके का है, जहां पुलिस ने दो माह पूर्व दो अफीम तस्‍कों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को फिर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर 60 लाख की कीमत की करीब ढाई किलो अफीम के साथ एक तस्‍कर को गिरफ्तार किया है। दो तस्‍कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार तस्‍करों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें:बिजनौर: गश्‍त पर निकली पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, जमकर चलीं गोलियां- देखें वीडियो

पुलिस को मिली थी सूचना

आपको बता दें कि रमाला थाना पुलिस को मुखबिर से नशा तस्‍करों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद में थाना पुलिस इलाके ने नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ककड़ीपुर चेकपोस्ट के पास तीन तस्‍करों को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की। इस पर दो अफीम तस्‍कर फरार हो गए जबकि शामली निवासी एक आरोपी पकड़ा गया। एसपी सिटी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है क‍ि पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित पुत्र राजवीर झाल, शामली है। उसके पास से 60 लाख रुपये की करीब ढाई किलो अफीम पकड़ी गई है। वह दिल्ली से अफीम लेकर शामली बेचने के लिए जा रहा था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में गुलदार का आतंक, दहशत में रह रहे गांव वाले- देखें वीडियो