2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर: गश्‍त पर निकली पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, जमकर चलीं गोलियां- देखें वीडियो

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े चार बदमाश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Jan 2019, 10:12 AM IST

Bijnor

बिजनौर: गश्‍त पर निकली पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, जमकर चलीं गोलियां

बिजनौर। जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जहां जनपद में लगातार अभियान चला रही है, वहीं बिजनौर के थाना चांदपुर में गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों पर चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाशों पर फायर कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने तमंचा और चाकू सहित दो मोटर साइकिल बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें:VIDEO: अब इन कर्मचारियों ने खड़ी की भाजपा सरकार की मुश्किलें

लूट की वारदात करने के लिए खड़े थे बदमाश

एसपी बिजनौर संजीव त्यागी ने बताया की रोज की तरह सोमवार देर शाम चांदपुर थाने की पुलिस गश्‍त पर निकली थी। चांदपुर से अमरोहा रोड पर सड़क किनारे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस को पास आता देख उन पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए बदमाशों पर फायर किया। इसके बाद बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने इन 4 बदमाशों को घेरकर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बदमाश मेरठ के रहने वाले हैं, जबकि दो बिजनौर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक और तमंचे सहित धारदार चाकू बरामद किया है। ये चारों किसी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिये सड़क किनारे खड़े थे।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने जब नाबालिग से किया गैंगरेप तो पुलिस ने कर दिया यह हाल, देखें वीडियो