2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में गुलदार का आतंक, दहशत में रह रहे गांव वाले- देखें वीडियो

बिजनौर के नंगल सोती थाना क्षेत्र के ग्राम सेदपुरी में गुलदार ने भैंस के बच्चे पर किया हमला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 Jan 2019, 11:53 AM IST

Bijnor

यूपी के इस जिले में गुलदार का आतंक, दहशत में रह रहे गांव वाले- देखें वीडियो

बिजनौर। जनपद के नंगल सोती थाना क्षेत्र के ग्राम सेदपुरी में सोमवार रात को गुलदार ने भैंस के बच्चे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इससे पूरे इलाके मे दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास के क्षेत्र में गुलदार लगातार घूम रहा है। इससे गांव वाले भयभीत हैं और अपने घर से निकलने में भी डर रहे हैं। आरोप है कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारी भी गंभीर नहीं हैं।

नंगलसोती थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी का है मामला

मामला बिजनौर के नंगलसोती थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी का है। वहां काफी समय से गुलदार के आतंक से लोग दहशत में नजर आ रहे हैं। इलाके के लोगों की मानें तो गांव में कई बार गुलदार ने पहले भी हमला किया है। इससे किसानों को जानवरों के लिए जंगल से चारा लाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। सोमवार रात भी अचानक गुलदार ने एक जानवर को घायल कर दिया। जानवर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बामुश्किल बचाया।