
बरनावा डेरा सच्चा सौदा के बाहर गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों की भीड़।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से बरनावा आश्रम पहुंचा है। हर बार की तरह इस बार भी उसके साथ हनीप्रीत आई है। बताया जाता है कि इस बार गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर आया है।
दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा
गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। वह शनिवार को हरियाणा पुलिस के सुरक्षा घेरे में बरनावा आश्रम पहुंचा। अब वह 40 दिनों तक आश्रम में रहेेगा।
पुलिस के मुताबिक गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य हैं। हरियाणा पुलिस शनिवार को दोपहर जेल से राम रहीम को लेकर निकली थी।
डेरे के मुख्य द्वार पर फोर्स तैनात
गुरमीत राम रहीम की गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत डीके शर्मा, थाना प्रभारी बिनौली सलीम अहमद व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में पहुंची। इन गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।
राम रहीम के आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। अब आश्रम के गेट पर पुलिस का सख्त पहरा है।
आश्रम के बाहर अनुयायियों की भीड़
डेरा सच्चा सौदा के बाहर अनुयायियों की भीड़ है। रविवार को और आज सोमवार को लग्जरी गाड़ियों में आए गुरमीत के शिष्यों ने आश्रम के भीतर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Published on:
23 Jan 2023 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
