उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले नूर मोहम्मद नोएडा सेक्टर 90 में एक कंसल्टेंसी कंपनी चलाते हैं। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग, शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड आदि का काम भी ऑफिस में होता है। इसके लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी रखे गए थे। बीते 28 फरवरी की शाम को नूर मोहम्मद और मैनेजर सावेज अपने फ्लैट से बाहर निकले थे। इसी बीच ओवरटेक करके आई स्कॉर्पिओ सवार ने दोनों का अपहरण कर लिया। इस मामले में अपह्वत के भाई को फोन करके दो करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी।