
बागपत। एक प्रेमी ने प्रेमिका को परिजनों से मिलाने के बहाने घर बुलाकर (Rape) दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इतना ही आरोप है कि आरोपी (Rape) दुष्कर्म कर उसे रास्ते तक फेंककर फरार हो गया। पीडि़ता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद (Police) पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, लोनी निवासी एक छात्रा बुढ़ाना के एक समुदाय विशेष के युवक से प्यार करती थी। युवक ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसने उसे शादी करने का ख्वाब दिखाया। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी ने युवती को अपने परिजनों से मिलाने का झांसा देकर घर बुला लिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पीडि़त छात्रा किसी तरह से अपने घर पहुंची।
घर पहुंचकर परिजनों को सुनाई आपबीती
युवती ने घर पहुंचते ही घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने लोनी बार्डर थाना पहुंचकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को बार्डर थाना पुलिस लड़की को लेकर कोतवाली में पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने लड़की से घटना स्थल की पहचान कराई। जिसके बाद पुलिस लड़की को लेकर वापिस लौट गई। पुलिस आरोपी प्रेमी का पता लगाने में जुटी है।
Updated on:
09 Dec 2019 09:11 am
Published on:
09 Dec 2019 09:07 am

बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
