17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chief Minister Yogi in Baghpat : बागपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने शूटर दादी ने कर दी ये बड़ी मांग

Chief Minister Yogi in Baghpat चौधरियों के गढ़ बागपत में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात दी और खिलाड़ियों से सीधे बातचीत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने शूटिंग के लिए स्टेडियम बनाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

2 min read
Google source verification
Chief Minister Yogi in Baghpat : बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शूटर दादी ने की ये बड़ी मांग

Chief Minister Yogi in Baghpat : बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शूटर दादी ने की ये बड़ी मांग

Chief Minister Yogi in Baghpat प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया। सीएम योगी ने कहा कि सरकार की नई खेल नीति से खिलाड़ियों को लाभ होगा। खिलाड़ियों के लिए हर गांव में स्टेडियम और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। जहाँ मैदान नहीं उपलब्ध होगा वहाँ कई गांवों का कलस्टर बनाकर स्टेडियम तैयार किए जाएंगे।सीएम योगी आज रविवार सुबह 10.35 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुँचे। मुख्यमंत्री का वहाँ भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री का काफिला गांव मवीकलां में किसान इंटर कालेज पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने कालेज में मल्टी स्पोर्टस मैदान में खिलाड़ियों से संवाद किया। इस दौरान शूटर दादी प्रकाशी तोमर ने मुख्यमंत्री योगी से नेशनल स्तर की शूटिंग रेंज बनाने की मांग की। शूटिंग कोच राजपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से शूटिंग रेंज के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कहीं। वुशू खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में वुशू के लिए कोई सुविधा नहीं जिस कारण उन्हें खेल व तैयारी करने के लिए हरियाणा जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन खिलाड़ियों को दिया।


यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने मेरठ में निकाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नई खेल नीति से खिलाड़ियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडल जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छी पुरस्कार राशि व नौकरी दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि देहात क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए हर गांव में ओपन जिम व स्टेडियम बनाने की व्यवस्था सरकार की ओर से कराई जा रही है। इसके अलावा मैदान उपलब्ध नहीं होने पर गांवों के कलस्टर बनाकर स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसमे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


यह भी पढ़ें : UP IGRS ranking : विकास कार्य में बागपत प्रदेश में चौथे स्थान पर, आईजीआरएस रैंकिंग में आठवीं पायदान

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीएचसी पहुंचा। यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने एटीएम के बारे के टेक्नीशियन से जानकारी ली और अस्पताल में व्यवस्था के बारे में सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केएमसीयू यूनिट का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ।


यह भी पढ़ें : मेरठ में कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही की घोषणा, सूखाग्रस्त क्षेत्र में सरकार लगाएगी 20 हजार सोलर पंप और 21 सौ नलकूप

रास्ते में बागपत बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला व्यापारियों ने रुकवाया और उन्हें फूल माला से सम्मानित किया। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इसी के साथ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने बैठक की। इस दौरान सांसद डा. सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, विधायक योगेश धामा,केपी मलिक, पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह,एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।