Baghpat : एक परिवार के छह लोगों ने हिंदू धर्म में की वापसी, कुछ माह पहले अपनाया था ये धर्म
बागपतPublished: Jan 06, 2022 03:11:33 pm
बागपत जिले में एक परिवार के आधा दर्जन लोगों के हिन्दू धर्म में वापसी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार ने कुछ महीने पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया था। जिसके बाद बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवार की फिर से हिन्दू धर्म में वापसी करा दी है।
बागपत जिले में एक परिवार के आधा दर्जन लोगों के हिन्दू धर्म में वापसी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार ने कुछ महीने पहले ही ईसाई धर्म अपना लिया था। जिसके बाद बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ईसाई धर्म अपनाने वाले परिवार की फिर से हिन्दू धर्म में वापसी करा दी है। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पंडित के माध्यम से हवन यज्ञ कराया। इस दौरान विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच परिवार के सभी सदस्यों ने हिंदू धर्म को अंगीकार किया।