
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान के एक बेटे ने एनडीए की परीक्षा पास कर सेना में लेफ्टिनेंट का पद संभाल लिया है। उनकी पहली तैनाती अरुणाचल प्रदेश में मिली है। जिसके चलते बुधवार को उनका गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इतना ही नहीं, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।
दरअसल, बागपत जनपद के लुहारी गांव के साधारण से किसान अंग्रेज सिंह के बेटे अरविंद दांगी ने 2014 में जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं करने के बाद 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की। तीन साल एनडीए की ट्रेनिंग के बाद 2019 में आईएमए देहरादून के एक साल के प्रशिक्षण के लिए क्वालीफाई हुए।
जिसके बाद लेफ्टिनेंट के रूप में उन्हें पहली तैनाती अरुणांच प्रदेश में मिली है। बुधवार को अरविंद दांगी के गृह जनपद पहुचने पर यहाँ के लोगो ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं लेफ्टिनेंट अरविंद का कहना है कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है उन्हें अपने देश की सेवा करने का मौका मिला है।
Updated on:
18 Jun 2020 11:49 am
Published on:
18 Jun 2020 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
