
भारत नेपाल मैत्री बस सेवा फाइल फोटो
Bahraich News: भारत से नेपाल जाने वाली मैत्री बस सेवा में आज एक यात्री का मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर पर बात किया तो फोन उसके बेटे ने उठाया। इसके बाद पुलिस को उसने पूरी बात बताई।
Bahraich News: दिल्ली से चलकर बहराइच के रुपईडीहा पहुंची भारत नेपाल मैत्री बस सेवा में बुधवार को एक यात्री मृत अवस्था में पाया गया। यह बस सेवा दिल्ली से नेपाल के डांग जिले तक चलती है। आज सुबह जैसे ही बस रुपईडीहा कस्बा में पहुंची सभी यात्री उतरकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। वही नेपाल देश के डांग जिले का रहने वाला यात्री मंगल बहादुर घरती उर्फ लोक बहादुर घरती (48) पुत्र नीगा राम मृत हालत में मिला। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची रुपईडीहा पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि ग्रामीण के पास मिले मोबाइल नंबर पर बात की गई तो मृतक के लड़के श्याम घरती ने बताया कि वह पिता के साथ गुड़गांव छतरपुर में रह रहा था। पिता काफी बीमार थे। इलाज के बाद भी सुधार न होने पर घर भेजा था। रास्ते में शायद मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
12 Feb 2025 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
