
सांकेतिक फोटो
Bahraich: PM Awas Yojana यूपी के बहराइच जिले में आपत्रों को प्रधानमंत्री आवास देने में यूपी में सबसे आगे रहा है। ऑनलाइन डाटा के आधार पर हुई जांच में इसका बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पर कुल 816 आपत्रों को प्रधानमंत्री आवास दे दिए गए। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन ने रिकवरी शुरू कर दी है। अब तक 439 करोड रुपए की वसूली के साथ अलग-अलग विकासखंड में 40 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।
Bahraich:PM Awas Yojana उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद मेंआपत्रों को रेवड़ी की तरह वर्ष 2017 से लेकर 2023 तक 6 वर्षों में 816 आपत्रों को प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया। जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। उनमें से करीब 75 फ़ीसदी लोगों ने आवास का निर्माण कर लिया है। बहराइच जिले के 14 ब्लॉकों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से आपत्रों को आवास देने का खुलासा होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने आपत्रों से वसूली शुरू कर दिया है। परियोजना निदेशक राजकुमार ने बताया कि अब तक 4.39 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। अलग-अलग ब्लॉकों में 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऐसे मामले दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन अब सतर्क हो गया है। आवास देने से पहले कई स्तर पर बारीकी से जांच कराई जा रही है। लाभार्थी के मकान के फोटो लिए जा रहे हैं। हर स्तर पर फोटोग्राफी कराई जा रही है। प्रत्येक प्रधानमंत्री आवास पर 1.20 लाख रुपए दिए जाते हैं। मकान निर्माण के लिए मनरेगा से मजदूरी अलग से दी जाती है। करीब 18 हजार रुपए मजदूरी दी जाती है।
Published on:
23 Sept 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
