
बहराइच. जिले में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने आए नेपाल सरकार के केंद्रीय नगर विकास मंत्री मोहम्मद इश्तियाक राई ने केरल में आई भीषण आपदा के मामले पर अपना तर्क जाहिर करते हुए कहा कि भारत नेपाल का सबसे परम मित्र है। नेपाल पर कभी भी संकट आया है तो भारत सरकार ने हमेशा मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। केरल में आई भीषण आपदा से नेपाल को भी गहरा सदमा लगा है।
इस दशा में भारत सरकार की तरफ से नेपाल सरकार से जो भी मदद की मांग की जाएगी चाहे वो आर्थिक मदद हो या फिर जन शक्ति की मदद, नेपाल सरकार आपदा पीड़ितों के लिये भारत सरकार का हर संभव मदद करने में तन मन और धन के साथ पूरा योगदान करेगी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नेपाल सरकार के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल जी से नेपाल राष्ट्र के लोगों को भी गहरा दुख हुआ है जिसके लिये नेपाल सरकार की तरफ से भी अटल जी को श्रीद्धांजली देने का काम किया गया है। वहीं नेपाल के केंद्रीय मंत्री इश्तियाक राई ने अटल जी के निधन को भारत सहित सम्पूर्ण राष्ट्र के लिये सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति करार दिया ।