5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Revenue Campaign-राजस्व महाअभियान का लाभ दिलाने एसडीएम, तहसीलदार करें लक्ष्य तय

मप्र शासन के राजस्व महाअभियान प्रथम चरण की सफलता के बाद अब 15 जुलाई से महाअभियान-2 प्रारंभ किया गया है। शनिवार को कलेक्टर डॅा. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। बालाघाट. मप्र शासन के राजस्व महाअभियान प्रथम चरण की सफलता के बाद अब […]

2 min read
Google source verification
बैठक

बैठक में निर्देश देते कलेक्टर।

मप्र शासन के राजस्व महाअभियान प्रथम चरण की सफलता के बाद अब 15 जुलाई से महाअभियान-2 प्रारंभ किया गया है। शनिवार को कलेक्टर डॅा. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की।

बालाघाट. मप्र शासन के राजस्व महाअभियान प्रथम चरण की सफलता के बाद अब 15 जुलाई से महाअभियान-2 प्रारंभ किया गया है। शनिवार को कलेक्टर डॅा. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को कैसे महाभियान का लाभ दें, यह तय करने का कार्य एसडीएम और तहसीलदारों का है। न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के बारे में आप सब जानते है। सभी राजस्व अधिकारी ही इसका लक्ष्य तय करते हुए महाअभियान को सफल बनाने में योगदान देना होगा। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपनी कोर्ट के पेंडिंग कार्यों का त्वरित निराकरण करें। बटवारा व नामांकन मामलों के प्रकरणों को पेंडिंग न रखा जाए। कोर्ट में पर्याप्त समय देना होगा, जिससे प्रकरणों का निराकरण समय में किया जा सके। एसडीएम और तहसीलदार बुधवार के पहले अपनी कोर्ट के पेंडिंग कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक के दौरान तहसीलवार नक्शा तरमीम की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी की लिंकिंग की समीक्षा की। उन्होंने ई-केवायसी पेंडिंग कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर सूची बनाकर जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वामित्व योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवायसी योजना अंतर्गत पेंडिंग कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया कि गांव में मुनादी कर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि भू-राजस्व संबंधी मांग वसूली धारणाधिकार प्रकरणों की पूर्ण जानकारी ली जाए। इन प्रकरणों में लंबित प्रकरण को पूर्ण कर जानकारी प्रदान की जाए। साथ ही आरबीसी 6-4 के प्रकरण, सडक़ दुर्घटना के प्रकरणों में शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर केसी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक, एसडीएम गोपाल सोनी सहित जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे।