
सालई बरघाट की बैल जोड़ी ने जीता कौलीवाड़ा पट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
बालाघाट. हीरा पट प्रतियोगिता कौलीवाड़ा में दो दिवसीय आयोजन में अंतत सालई बरघाट की बैल जोड़ी ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। सफल बैल जोडिय़ों को समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल जायसवाल ने पुरस्कार राशि प्रदान की। कई जिलों की प्रसिद्ध साठ बैल जोड़ी को जीत के लिए दौड़ते हुए देखने के लिए आसपास के कई ग्राम के निवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर रोमांच का लुत्फ भी उठाया।
पट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सालई बरघाट, द्वितीय स्थान नांदी बरघाट, तृतीय स्थान बेहरई छपारा, चौथा स्थान नीलकमल खैरीपाटन सिवनी ने प्राप्त किया। सफल बैल जोडिय़ो को क्रमश पच्चीस, बीस, पंद्रह और दस हजार रुपए की इनाम राशि अतिथियों के हस्ते प्रदान की गई। प्रतियोगिता में कुल तीस बैल जोडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।
प्रसिद्ध पट को देखने ग्रामीणों को लंबे समय से इतजार रहता है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रबल जायसवाल के साथ मंच पर अतिथि के रूप में संतोष आड़े, रिंकू चापूकर, जसवंत पटले, शिवम मिश्रा, दिव्यांश बिसेन, अतुल खापर्डे, टीएल कटरे, कदीर भाई, रेखचंद राहंगडाले, सुनिल राणा, दिनेश पटले, बुधराम मेश्राम, संजीव ठवरे, तेजसिंग पटले आदि मंचासीन रहे।
दिनी पुनी निवासी २४ वर्षीय युवती सम्राट नगर से लापता
बालाघाट. रामपायली थाना क्षेत्र के सम्राट नगर में किराए के मकान में रह रही एक २४ वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा ३६३ गुम इंसान कायम कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दिनी पुनी निवासी युवती कॉलेज छात्रा है, जो कि वारासिवनी में रहकर पढ़ाई पूरी कर रही थी। परिजनों ने आज थाने पहुंचकर युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।
Published on:
22 Jan 2022 07:38 pm
