6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालाघाट
जादूगर ने करतब दिखाकर मतदान के लिए किया प्रेरित
Play video

जादूगर ने करतब दिखाकर मतदान के लिए किया प्रेरित

वारासिवनी जनपद ने रामपायली में आयोजित किया कार्यक्रम
Google source verification

बालाघाट. वारासिवनी जनपद द्वारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपायली के गुजरी चौक में गुरूवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मनरेगा अधिकारी दुर्गेश तिवारी, पीसीओ रमेश पटले के निर्देशन में जादूगर जब्बार भाई की कलाकारी का प्रदर्शन किया गया। जादूगर जब्बार ने अपने करतब और हाथ की सफाई से सभी उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया। वहीं मनोरंजन के साथ ही मतदान करने प्रेरित किया और मतदान का महत्व समझाया। लोगों का मनोरंजन कर खेल-खेल में अधिक से अधिक संख्या में और निष्पक्ष मतदान करने प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ही सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई।
पूरे कार्यक्रम में रामपायली पंचायात लोकेश तिवारी, टीपी नगपुरे, अमित माकोड़े, तोरनलाल, देवेंद्र बनकर, कृष्णा पालेवार, राजकुमार सिंह, छोटे अली, प्रथ्वी लाल, भाऊ राम देड़े, कैलाश आदि अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।