22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के इस बड़े मंत्री के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वांरट; क्या है मामला?

UP Politics: योगी सरकार के बड़े मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। उनके अलावा अन्य 14 लोगों के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है। जानिए पूरा मामला क्या है?

less than 1 minute read
Google source verification
UP Politics

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

UP Politics: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आरोप है कि मंत्री लगातार सुनवाई में शामिल नहीं हुए।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार पांडे ने सोमवार को सिंह और 14 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। 2015 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कस्बे में मुख्य सड़क को ब्लॉक करने के एक मामले में आरोपी हैं।

क्या है मामला

कोर्ट ने पुलिस को मंत्री और अन्य को गिरफ्तार करने और सुनवाई की अगली तारीख पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, दयाशंकर सिंह और उनके समर्थकों का तत्कालीन यूपी मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता नारद राय के समर्थकों के साथ एक टेंडर को लेकर विवाद हुआ था। सिंह और उनके समर्थकों ने कई घंटों तक सड़क पर प्रदर्शन किया और धरना दिया।

कोर्ट में नहीं हुए पेश

इस संबंध में सिंह और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। साथ ही कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया गया था। हालांकि, बार-बार सम्मन के बावजूद सिंह अदालत में पेश होने में विफल रहे। मंत्री ने कहा कि उन्हें मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।