25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballia News: दो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बर्खास्त, विभाग में हड़कंप

आंगनवाड़ी की भर्ती एक बार फिर चर्चे में आ गई है। इस बार फिर दो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
ballia news

ballia news

बलिया जिले में आंगनवाड़ी की भर्ती एक बार फिर चर्चे में आ गई है। इस बार फिर दो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है।


आपको बता दें कि बलिया में बाल विकास परियोजनाओं के तहत दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां अनियमितताओं के चलते रद्द कर दी गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि मनियर की बाल विकास परियोजना में ग्राम पंचायत चिटौनीय की अन्नू शर्मा की नियुक्ति रद्द की गई है।


शिकायत मिली थी कि उसी केंद्र पर उनकी मां आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर काम कर रही हैं। यह नियमों के खिलाफ है। सहायक विकास अधिकारी की जांच में यह शिकायत सही पाई गई। अन्नू शर्मा ने यह तथ्य छिपाया था। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

दूसरा मामला नगरा की बाल विकास परियोजना का है। यहां ग्राम ढेकवारी की ज्ञानती देवी की नियुक्ति रद्द की गई है। जांच में पता चला कि उन्होंने अपनी उम्र छिपाने के लिए फर्जी हाईस्कूल प्रमाण पत्र जमा किया था। फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग