11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी की फटकार, बलिया में रोहित पांडे के हत्यारोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

बलिया में कोतवाली के सामने हुए रोहित हत्याकांड में मंगलवार को मुख्य आरोपी रहित राइडर के घर पर बुलडोजर चला। पुलिस ने दो आरोपियों अंकित यादव और ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रोहित राइडर का सुराग नहीं लग सका है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम-सीओ समेत कई थानों का फोर्स तैनात रहा।

2 min read
Google source verification

बलिया

image

anoop shukla

Jul 23, 2024

जिले के बांसडीह कोतवाली गेट के सामने दिनदहाड़े रोहित पांडेय की हुई हत्या के मामले में सीएम की फटकार के बाद मंगलवार को पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। पुलिस ने जहां 25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं नामजद आरोपियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर भी गरजा।पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निर्माण होने के कारण दो आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की गई।

धारदार हथियारों से दबंगों ने कर दी थी रोहित की हत्या

बीते शनिवार को बांसडीह कोतवाली गेट के सामने वचर्स्व की जंग में युवाओं के एक गैंग ने एक अन्य युवक रोहित पांडेय पर हमला कर दिया था। धारदार हथियारों से उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने प्रकरण में तहरीर के आधार पर सात लोगों को नामजद किया था। इसके अलावा कुछ अज्ञात पर भी एफआईआर हुई थी। सोमवार को आजमगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में विधायक केतकी सिंह उक्त मामले से सीएम को अवगत कराया था। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने का मुद्दा भी उठाया था।

विधायक ने गिरफ्तारी न होने का मुद्दा उठाया

सीएम ने इस पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर क्षेत्र के युवाओं ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। इस पर पुलिस ने पहले सभी नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। सीएम की फटकार के बाद पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया।25-25 हजार के दो इनामी अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासी दरांव और ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पिंडहरा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं सीओ बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ दो बुलडोजर आरोपियों के घर पहुंचे। फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित यादव राइडर और शेखर यादव के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया - हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गयी थीं। इसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के लिए एसओजी, सर्विलांस और हमारी चार-पांच टीमें लगी हुई हैं। मंगलवार को मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के रोड के किनारे सरकारी भूमि पर बने घर की पैमाइश कराई गयी। उसका घर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाया गया था। बदमाशी के दम पर आसपास की जमीनों पर कब्जा किया था। उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। बाकी आरेापियों की अवैध संपत्तियों का चिह्नांकन किया जा रहा है।