1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कहा जिन्ना का रिश्तेदार

जिनना को लेकर ओम प्रकाश राजभर के तेवर तल्ख, स्वामी प्रसाद मौर्य को जिन्ना का रिश्तेदार तक कह डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 2 May 2018, 9:55 PM IST

Swami Prasad Maurya and Om Prakash Rajbhar

स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर

बलिया. जिन्ना का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। इस जिन्न ने सियासी हंगामा मचा रखा है। इसको लेकर लगातार भाजपा नेता और योगी सरकार के मंत्रियों के बयान आते जा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के जिन्ना को देशभक्त बताने के बाद अब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी जिन्ना को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपनी ही सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए उन्हें जिन्ना का रिश्तेदार बता दिया है।

ओम प्रकाश राजभर अपने एक दिवसीय दौरे पर बलिया पहुंचे हैं। बुधवार को बलिया के रसड़ा स्थित अपने केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग मासिक बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगी होने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नहीं लगी होनी चाहिये। हम इसके खिलाफ हैं। कहा कि क्या वहां गांधी जी की फोटो नहीं लग सकती, तो आखिर जिन्ना की फोटो क्यों ? कहा कि मेरी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इसका विरोध करती है। हम कत्तई नहीं चाहते कि जिन्ना की फोटो लगायी जाय।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलायी। हम लोग उन्हें भारत का राष्ट्रपिता कहते हैं। आजादी दिलाने वाले गांधी जी महान हुए कि जिन्ना। जब उनसे सवाल किया गया कि लोग जिन्ना की तारीफ कर रहे हैं। इसके जवाब में कहा कि लोग वोट के लिये तारीफ करते होंगे। ओम प्रकाश राजभर को वोट नहीं चाहिये। इसी दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि आपही की सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन्ना को देश भक्त बताया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जिन्ना के रिश्तेदार होंगे। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि आप मानते हैं कि
By Amit Kumar