
बाइक और कार में भीषड़ टक्कर, भाई-बहन की दर्दनाक मौत
Ballia News: बांसडीह- बेरूआरबारी मार्ग पर बनरबगिया मोड़ के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक सवार युवक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी व फिर वहां से रेफर करने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया। कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी आदित्य उर्फ गणेश (19) वर्ष पुत्र विजय शंकर अपनी बहन खुशबू (27) वर्ष को बेरूआरबारी की ओर से बाइक पर लेकर अपने गांव मैरीटार जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कैथवली व मैरीटार गांव के बीच बनरबगिया मोड़ पर मैरीटार की ओर से आ रही एक बैगनार कार ने आदित्य की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से आदित्य व उसकी बहन खुशबू सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को बांसडीह पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल खुश्बू को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।
Published on:
29 Sept 2023 08:29 am
