CG News: बालोद जिले में 15 साल पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी एक साल से चल रही है, लेकिन जिले के सरकारी विभागों में खुलेआम 15 -20 साल पुराने वाहनों को चलाया जा रहा है। कुछ ऐसे सरकारी वाहन हैं, जो कंडम हो चुके हैं। ऐसे वाहनों की आरसी बुक और अन्य दस्तावेज भी नहीं है। इन वाहनों को रिनोवेशन व डेंटिंग पेंटिंग कर उपयोग में लाया जा रहा हैं। कुछ हो गया तो इसकी जवाबदारी लेने वाला कोई नहीं हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग, पीएचई सहित अन्य विभाग में पुराने सरकारी वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। जबकि बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए पुराने वाहनों को सड़कों से हटाया जा रहा है।