
CG Accident: छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में मूसलाधार बारिश के बीच डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम भेंड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले 3 साल के बच्चे प्रतीक सिन्हा के नाली में बह गया। उसके बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पर अब सवाल उठ रहे हैं। जब बच्चे आंगनबाड़ी में आए तो उसे घर तक क्यों नहीं छोड़ा। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। ( CG Road Accident ) गांव के आंगनबाड़ी में लोगों ने अपने बच्चों को पढ़ने भेजा था। उसमें से प्रतीक सिन्हा नाम का बच्चा घर नहीं लौटा।
एक अन्य बच्चे ने अपने घर में जाकर बताया प्रतीक नाले में गिर गया है। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। घटना की जानकारी के बाद गांव में एसपी, एसडीएम, तहसीलदार व थाना प्रभारी पहुंचे। बच्चे को ढूंढ़ निकालने व लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन ग्राम पंचायत में धरने पर बैठ गए। रात तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।
बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों ने कहा कि आंगनबाड़ी लगने का समय 9.30 से 3 बजे तक है। ऐसी स्थिति में बच्चों को दोपहर एक बजे कैसे बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद बच्चों पर निगरानी रखी। नाली आंगनबाड़ी से 100 मीटर की दूरी पर है। नाली में तेज बहाव से पानी बह रहा है, जो बड़े नाले में जाकर मिलता है।
Updated on:
24 Jul 2024 02:37 pm
Published on:
24 Jul 2024 02:37 pm
