
CG Election
CG Election: जिले की 2 नगर पालिका व 6 नगर पंचायत सहित कुल 8 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण गुरुवार को हुआ। वार्डों के आरक्षण के बाद नगर पालिका के कई दिग्गजों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। बालोद पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के अलावा 9 पार्षदों के वार्ड का आरक्षण बदल गया।
अब ये पार्षद दोबारा अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इधर आरक्षण के बाद दावेदार दावेदारी करने वार्ड की तलाश कर रहे हैं। निकाय चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों की बैठक भी शुरू हो चुकी है।
नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा वार्ड 19 से चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार वार्ड 19 में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष इस वार्ड से दोबारा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी तरह वार्ड एक में अब ओबीसी महिला पार्षद चुनाव लड़ेंगी।
वार्ड 1- ओबीसी महिला, 2- ओबीसी मुक्त, 3- अनारक्षित महिला, 4- ओबीसी मुक्त, 5- अनारक्षित महिला, 6-ओबीसी मुक्त, 7-अजा मुक्त, 8-अनारक्षित महिला, 9 से 12 अनारक्षित मुक्त, 13-अजा महिला, 14-अनारक्षित मुक्त, 15-अजजा मुक्त, 16-अनारक्षित मुक्त, 17-अजजा महिला, 18-अनारक्षित मुक्त, 19- ओबीसी महिला, 20-ओबीसी मुक्त के लिए आरक्षित की गई है।
पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, लेखराज साहिरो, रिछेद मोहन कलिहारी, ज्योति शर्मा, सतीश कुमार यादव, सुनील जैन, राजू पटेल, बिरजू राम ठाकुर, योगराज भारती शामिल है।
वार्ड 1 लेखराज साहिरो
वार्ड 2 कमलेश सोनी
वार्ड 3 रिछेद मोहन कलिहारी
वार्ड 4 ज्योति शर्मा
वार्ड 5 सतीश यादव
वार्ड 6 नरेन्द्र सांखला
वार्ड 7 तुलसा मालेकर
वार्ड 8 सुनील जैन
वार्ड 9 निर्देश पटेल
वार्ड 10 यज्ञदत्त शर्मा
वार्ड 11 पदमनी साहू
वार्ड 12 राजू पटेल
वार्ड 13 योगराज भारती
वार्ड 14 चमेली साहू
वार्ड 15 धनेश्वरी साहू
वार्ड 16 दीप्ति शर्मा
वार्ड 17 बिरजू राम ठाकुर
वार्ड 18 अनिल यादव
वार्ड 19 विकास चोपड़ा
वार्ड 20 सरोजनी साहू
Updated on:
21 Dec 2024 02:34 pm
Published on:
21 Dec 2024 02:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
