17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 17 लोग घायल, 3 गंभीर

Road Accident: बालोद जिले में तेज रफ्तार से सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। डौंडी विकासखंड के ग्राम गंगोलीडीह उकारी नाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
2 min read
Google source verification
तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 17 लोग घायल, 3 गंभीर

Balod Road Accident: बालोद जिले में तेज रफ्तार से सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक सप्ताह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। डौंडी विकासखंड के ग्राम गंगोलीडीह उकारी नाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 17 लोग घायल हो गए और तीन की हालत गंभीर है। तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना शनिवार रात 10.30 बजे की है।

शादी में शामिल होने आए थे मर्रामखेड़ा

जिले के ग्राम मर्रामखेड़ा में एक परिवार में शादी के आयोजन में शामिल होने कांकेर जिले के एक गांव से सभी पिकअप में सवार होक आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव जा रह थे, तभी गंगोलीडीह उकारी नाला के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में 30 लोग सवार थे।

चार दिन पहले तीन लोगों की हुई थी मौत

जिले के ग्राम सांकरा मोड़ के पास तीन मोटर साइकिल में जोरदान टक्कर से तीन लोगों की मौत हुई थी चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

यह भी पढ़े: Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के पहले बड़ा सड़क हादसा, 2 ट्रकों में हुई भिड़ंत, सड़क पर फैला पेंट

घायलों में 13 महिला, 2 पुरुष व एक बच्चा

घायलों में 13 महिलाएं व दो पुरुष एवं एक बच्चा शामिल है। इसमें से हरसिंह, सुमित्रा व गीता को रेफर किया गया है। बाकी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में चल रहा है।

संजीवनी 108 की तत्काल मिली सुविधा

घटना के कुछ देर बाद लोगों ने संजीवनी 108 को सूचना दी। तत्काल मौके पर संजीवनी 108 की टीम पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार करते अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

मालवाहकों में ढोए जा रहे यात्री

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। सामान्य वर्ग के लोग शादी में मालवाहकों का उपयोग बाराती व चौथिया के लिए करते हैं। आरटीओ विभाग इस पर ध्यान नही दे रहा है। न ही समझाइश दी जा रही है। नतीजा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

शुक्रवार रात भी पेड़ से टकराया था वाहन, 17 हुए थे घायल

शुक्रवार रात में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। शादी समारोह से लोगों को लेकर घर लौट रहा तूफान वाहन आमाबहरा के पास पेड़ से टकरा गया था। इस घटना में वाहन में सवार 17 लोग घायल हो गए थे।