
नाबालिग से शादी का वादा कर घर से भगा ले गया, दो साल तक करता रहा ये गन्दा काम
बालोद. Chhattisgarh Minor Girl Rape: एक युवक ने अपने पड़ोस के गांव की नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर घर से भगा ले गया और दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। घर वाले लड़की की तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद उन्हें लड़की युवक के घर मिली।
जानकारी के अनुसार चिचलगोंदी गांव के पूनम लाल नाम का एक व्यक्ति अपने पडोस के गांव की एक लड़की से प्यार करता था। उसने नाबालिग लड़की से शादी का वादा किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान वह लड़की को उसके घर से भगा ले गया।
लड़की जब अपने घर में नहीं मिली तो परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में उन्हें चला की लड़की पड़ोस के गांव के एक युवक के घर रह रही है। उन्होंने युवक से उसे वापस भेजने को कहा लेकिन यूवक नहीं माना उसके बाद घर वाले वहां पहुंचे और नाबालिग को अपने साथ ले आये।
लड़की से जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने बताया की उसका युवक के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया है।जिसके बाद उन्होंने अर्जुन्दा थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने परिजनों के शिकायत के आधार पर धारा 363,376 के तहत केस दर्ज कर लिया और कार्यवाई करते हुए सोमवार को शाम 6 बजे ग्राम चिचलगोंदी के पूनम लाल को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
08 Oct 2019 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
