3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर होगा बोर्ड परीक्षा…! NEP 2020 के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, 20 मई से आवेदन शुरू

CG Board Exam 2025: बालोद जिले में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक सत्र में दो मुख्य परीक्षा होनी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 17 May 2025, 1:25 PM IST

10वीं-12वीं बोर्ड की तैयारी! ऑनलाइन क्लासेस और एक्सपर्ट वीडियो से मिलेगी मदद, शिक्षा विभाग ने तय किया लक्ष्य...(photo-patrika)

10वीं-12वीं बोर्ड की तैयारी! ऑनलाइन क्लासेस और एक्सपर्ट वीडियो से मिलेगी मदद, शिक्षा विभाग ने तय किया लक्ष्य...(photo-patrika)

CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक सत्र में दो मुख्य परीक्षा होनी है। छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की द्वितीय मुख्य परीक्षा में वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो प्रथम मुख्य परीक्षा में पंजीकृत हो।

यह भी पढ़ें: CG Board Exam 2025: 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, CM साय ने दी शुभकामनाएं…

CG Board Exam 2025: द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 20 मई से

ऐसे विद्यार्थी जो पूरक, अनुत्तीर्ण अथवा उत्तीर्ण है, अंक सुधार के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। मंडल की द्वितीय मुख्य परीक्षा हाईस्कूलद्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 20 मई से एवं हायर सेकंडरी मुख्य नियमित / अवसर के विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए सामान्य शुल्क के साथ 20 मई से 10 जून तक हैं।

विलंब शुल्क के साथ 11 जून से 20 जून एवं विशेष विलंब शुल्क के साथ 21 जून से 30 जून तक तिथि निर्धारित की जाती है। जो छात्र उक्त परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते हैं, निर्धारित तिथि तक नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय एवं क्रेडिट योजना के अंतर्गत सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी अग्रेषण संस्थाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।