3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

CG News: बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 16 May 2025, 3:59 PM IST

CG News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र युवा निर्धारित अवधि तक अधिकृत ऑनलाईन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के सहायक निजी सचिव नितेश कुमार साहू ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को डीओ लेटर लिखे हैं। उन्होंने कहा है कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा असाधारण प्रतिभा एवं उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है जो साहस, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल एवं कला एवं संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हैं। वे बच्चे जो इस साल 31 जुलाई 2025 को 18 वर्ष से कम आयु के हैं और उपरोक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं, वे इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।

नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल-अवार्डस डॉट जीओव्ही डॉट इन के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू को भी इस योजना के लिए लॉग इन आडी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से नामांकन दर्ज किए जा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को सूचित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।