
CG News: बड़ी कार्रवाई... महाराष्ट्र की कार से सवा तीन करोड़ नकद जब्त, आयकर विभाग जांच में जुटा(photo-patrika)
CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महाराष्ट्र पासिंग कार (MH 04 MA 8035) से सवा तीन करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पड़की भाट बायपास के पास की गई, जहां पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर बने गुप्त चैम्बर से 3 करोड़ 12 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर से नागपुर की ओर जा रही एक कार में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध वाहन को रोका गया।
पुलिस ने बरामद नकदी और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। फिलहाल दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और नकदी के स्रोत और गंतव्य की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम चुनावी गतिविधियों या हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। मामले की जांच के लिए आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है।
Updated on:
13 Nov 2025 08:52 am
Published on:
13 Nov 2025 08:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
