25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: कत्लखाने ले जा रहे 28 गौवंश को गौसेवकों ने छुड़वाया, चालक वाहन छोड़कर फरार

CG News: मेटाडोर में लगभग 28 गौवंश को भरकर अर्जुंदा मार्ग से राजनांदगांव मार्ग की ओर जा रहे थे। गौ तस्करी की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों ने वाहन का पीछा किया।
less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Mar 05, 2025

CG News: कत्लखाने ले जा रहे 28 गौवंश को गौसेवकों ने छुड़वाया, चालक वाहन छोड़कर फरार

CG News: सोमवार सुबह देवरी थाना अंतर्गत गौ सेवकों ने कत्लखाने ले जा रहे गौवंश को छुड़ाया। तस्कर मेटाडोर में लगभग 28 गौवंश को भरकर अर्जुंदा मार्ग से राजनांदगांव मार्ग की ओर जा रहे थे। गौ तस्करी की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों ने वाहन का पीछा किया।

यह भी पढ़ें: Crime News: 14 लोग गौवंश का वध कर खा गए मांस, मौके पर पहुंची पुलिस फिर… मंजर देख रह गई दंग

गौ सेवकों को देखते हुए तस्कर वाहन को खड़ा कर फरार हो गया। गौ सेवकों व ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मेटाडोर से सभी 28 गौ वंश को बाहर निकाला और गौशाला ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम 4, 6, 10 व धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।