
Paddy Purchase बंगाल की खाड़ी में उठे फेंगल चक्रवात का असर जिले में भी देखने को मिला। सुबह से बदली छाई रही व हलकी बारिश के साथ बूंदाबांदी भी हुई लेकिन जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान की सुरक्षा पर जिला प्रशासन ने ध्यान ही नहीं दिया। हालांकि सारी व्यवस्थाएं होने का दावा जरूर किया पर केंद्रों में धान की सुरक्षा की स्थिति बद से बदतर है। धान की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा तिरपाल, कैप कवर की व्यवस्था करने कहा जाता है। लेकिन यहां विगत वर्षों के पुराने फटे तिरपाल व कैप कवर से धान की सुरक्षा की जा रही है। जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में इस तरह की स्थिति देखी जा सकती है। जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों में लगभग 14 लाख क्विंटल धान रखा हुआ है।
जिले के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में पुराने फटे तिरपाल, कैप कवर से काम चला रहे हैं। अगर कहीं तेज बारिश होती है तो धान भीगने से खरीदी केंद्र प्रभारी भी नहीं बचा पाएंगे। कहा जाए तो केंद्रों में रखा धान भगवान भरोसे है।
यह भी पढ़ें :
जिले में खऱाब मौसम ने अब किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि कई किसानों ने धान की कटाई कर खेतों में रख दी है। वहीं बूंदा बांदी से अब किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बदली छाई रहेगी। वहीं सोमवार, मंगलवार, बुधवार व गुरुवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार हैं।
धान की सुरक्षा के मामले पर जब जिला नोडल अधिकारी एसआर रावटे ने कहा धान की सुरक्षा को लेकर जिले के सभी 121 सेवा सहकारी समितियों के 143 धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। मौसम खराब है ऐसे में धान खरीदी केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा प्राथमिकता से ध्यान दें और धान को ढंक कर रखें। अगर कहीं लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय है।
यह भी पढ़ें :
बालोद जिले के ग्राम सतमरा, माहुद (बी) में ऑफलाइन टोकन के लिए किसानों की भीड़ लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसानों के बीच में ही धक्का-मुक्की होने लगी। वहीं माहुद में तो टोकन के लिए हंगामा हो गया। फिलहाल सेवा सहकारी समिति में किसानों के ऋणपुस्तिका को जमा कराया गया है। बारी-बारी से किसानों को टोकन दिया जाएगा।
किसान लोचन, पुनारद, मुकेश कामत, धनेश्वर, जोहान, अजय, कैशस, नेमीचंद ने कहा यहां अधिकारी सब ठीक है कह रहे हैं पर किसान कितने परेशान हैं, वही जानते हैं। किसानों को राहत देने पर जल्द से जल्द पहल करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें :
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Nov 2024 11:34 pm
Published on:
30 Nov 2024 11:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
