
शराबी ने स्कॉपियो से तीन युवकों को चपेट में लिया, फिर वैन को मारी टक्कर
बालोद/दल्लीराजहरा .शराब के नशे में लापरवाही से चलाते हुए स्कॉर्पियो चालक ने तीन लोगोंं को ठोकर मारकर घायल कर दिया। उसके बाद भागने का प्रयास करते हुए सामने से आ रही मारुति वैन को सीधी टक्कर मार दिया, फिर भी चालक ने स्कॉर्पियो को तेजी से दौड़ाते हुए भाग निकला। घटना के बाद आसपास खड़े गुस्साए युवकों ने मोटर साइकिल से पीछा करते हुए स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।
वैन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की शाम लगभग 7.30 बजे की है। जब स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 07 एलआर, 9999 के चालक धर्मेन्द्र ने बीएसपी माइंस आफिस चौक के समीप सड़क किनारे खड़े एल्डरमैन मनोज दुबे व सौरभ लूनिया को ठोकर मारकर घायल कर दिया।
घटना के बाद वहां से भागने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जैन भवन के समीप लड्डू जैन नामक युवक को ठोकर मारा और इंटक कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर सामने से आ रही मारूति वेन सीजी 07 जेड डी, 5119 को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वैन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
जैन भवन के पास वैन को मारी थी टक्कर
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी युवकों ने बताया स्कॉर्पियो चालक धर्मेन्द्र शराब के नशे में धुत्त था जो ठीक से बैठ व खड़े नहीं हो पा रहा था। यह स्कॉर्पियो स्व. भीमा रेड्डी वार्ड 27 की है। घटना मेंं क्षतिग्र्रस्त वैन राजहरा माइंस अस्पताल के डॉ. बी तुलसी सत्येंद्र की है।
वे बीती शाम दूध लेने के लिए जैन भवन के समीप स्थित डेयरी की ओर जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो चालक ने वैन को सीधी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। चालक धर्मेन्द्र के विरूद्ध आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत कार्रवाई की गई है।
बाल-बाल बचा वैन चालक
इस घटना में वेन चालक डॉ. बी तुलसी, सत्येंद्र बाल-बाल बचे। मारुति वैन को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक और भी तेजी से भागने लगा। वहीं घटना को देख आक्रोशित कुछ युवकों ने स्कॉर्पियो का बाइक से पीछा किया और चालक धर्मेंद्र को पकड़कर वाहन से उतारकर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
Published on:
23 May 2018, 9:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.