बालोद

निपानी शाखा घोटाले की जांच जल्द कर लौटाएं राशि, 5 और खातों में साढ़े नौ लाख डाले

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की निपानी शाखा में घोटाले की राशि किसानों को वापस करने को लेकर बैंक बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दुर्ग में हुई। बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा व संचालक मंडल के सदस्यों ने साफ कहा कि हम किसानों की राशि को ज्यादा दिन नहीं रोक सकते। जितनी जल्द हो सके जांच कर पीडि़त किसानों की राशि वापस कराएं।

2 min read
जिला सहकारी बैंक दुर्ग की बालोद जिला में स्थित ग्राम निपानी की शाखा

बालोद. balod patrika - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग (District Co-operative Central Bank Durg) की निपानी शाखा में घोटाले की राशि किसानों को वापस करने को लेकर बैंक बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दुर्ग में हुई। बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा व संचालक मंडल के सदस्यों ने साफ कहा कि हम किसानों की राशि को ज्यादा दिन नहीं रोक सकते। जितनी जल्द हो सके जांच कर पीडि़त किसानों की राशि वापस कराएं। वहीं अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम को 5 किसानों के खाते में 9 लाख 57 हजार रुपए की राशि डाली गई है। बाकी अन्य किसानों की खाते में अंतिम जांच के बाद पुन: राशि डाल दी जाएगी। वहीं प्रभावित किसानों ने जल्द राशि डालने की मांग शासन प्रशासन व जांच अधिकारी से की है।

अब तक 10 खाते में 27.87 लाख डाले
निपानी शाखा में किसानों की राशि घोटाले के बाद किसानों ने सभी प्रभावित किसानों के खाते में राशि डालने की मांग को लेकर जमकर हंगामा भी किया था। अब तक कुल 10 किसानों के खाते में 27 लाख 87 हजार रुपए की राशि बैंक ने डाल दी है। वहीं अभी भी जांच जारी है। जांच अधिकारी व बैंक सीईओ किसानों से कह रहे हैं किसान चिंता न करें। जितने भी किसान प्रभावित हैं, उन सभी को न्याय मिलेगा। जांच के बाद खाते में राशि डाल दी जाएगी।

ब एफडीआर खाते की होगी जांच
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने बताया कि अभी तक हम क्रमवार किसानों के खाते की जांच कर रहे थे। अभी तक कुल 300 किसानों के आवेदन हैं, जिसमें गड़बड़ी हुई है। इनमें कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने एफडीआर भी की है। ऐसे 30 किसानों की पुष्टि हुई है, जिनका एफडीआर है। बैंक अधिकारियों की जांच में पता चला कि पूर्व कैशियर अजय भेडिय़ा जो एफडीआर की जमा पर्ची देता था। उसका बैंक से कोई लेना देना नहीं है। वह खुद ही एफडीआर की पर्ची बनाकर किसानों से रुपए लेकर जमा पर्ची देता था।

किसानों ने कहा-कितने दिन करें इंतजार
किसानों ने जांच व बैंक अधिकारी से साफ कहा कि किसानों की राशि जल्द दें नहीं तो किसान उग्र हो जाएगा। क्योंकि अभी किसानों को रुपए की जरूरत है। कर्ज भी चुकाना है। अन्य काम भी है।

Published on:
12 Mar 2022 12:04 am
Also Read
View All

अगली खबर