28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव ग्राम निपानी जलमग्न, गांव के आधे से ज्यादा घरों में भर गया पानी

जिले में ६६ घंटे से ज्यादा समय से लगातार बारिश होने से परेशानी बढ़ी है। निपानी मे नाले से पानी निकलने में जलकुंभी बाधा बन गई थी। इस वजह से नाले का पानी गांव की ओर मुड़ा और घरों में भर गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Niraj Upadhyay

•

Updated: 28 Aug 2018, 12:10 PM IST

balod patrika

गौरव ग्राम निपानी जलमग्न, गांव के आधे से ज्यादा घरों में भर गया पानी

बालोद. लगातार बारिश से जिले के गौरव ग्राम निपानी पानी-पानी हो गया है। छब्बीस सौ की आबादी वाले इस गांव की आधी बस्ती पानी से घिर गया है। गांव के लगभग 100 से अधिक घरों में पानी भर गया है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाढ़ से निबटने का प्रयास किया। इसके लिए कहीं से जेसीबी का जुगाड़ कर नाले से पानी निकालने बाधा दूर की।

बैठक लेकर तत्काल जेसीबी लाने लिए निर्णय
गांव की विकराल स्थिति को देखते हुए पंचायत ने विशेष बैठक रखी और पानी निकलने में बाधा बन रही जलकुंभी को हटाने नाले की सफाई तत्काल कराने का निर्णय लिया गया। उसके बाद जेसीबी की व्यवस्था कर युवाओं ने सफाई शुरू की, तो सैकड़ों ग्रामीणों का प्रयास रंग लाया और पुलिया से तेजी से पानी निकलने लगा। वहीं घरों में घुसा पानी भी कम हुआ।

नहीं दिखा बाढ़ नियंत्रक अमला
इस दौरान तक स्थिति को संभालने बाढ़ से निपटने जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी उदासीन दिखाई दिए। लोगों ने कहा लगातार ऐसी बारिश रही तो बड़ी परेशानी हो सकती है।

तीस साल में नहीं बनी ऐसी स्थिति
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में इस तरह की बाढ़ बीते तीस साल में नहीं आई है। ग्राम पंचायत उपसरपंच सुनील साहू ने बताया बुजुर्गों के मुताबिक इस तरह का बाढ़ गांव में बीते तीस साल बाद आई है। इससे घरों में पानी घूसने का प्रमुख कारण मुख्य मार्ग पर बनी छोटी पुलिया है जहां की जलकुंभी तेज पानी के बहाव से पुलिया में जा फंसी थी इस कारण से पानी तेजी से नहीं निकल पाया और पानी गांव की ओर चला गया। सरपंच पति दिनेश सार्वा सहित ग्रामीणों ने नाले में घुसकर जलकुंभी की सफाई में मदद की।

पानी से घिरा सब स्टेशन, दो दिनों रहेगी बिजली बंद
तेज बारिश ने विद्युत सप्लाई में भी बाधा पहुंचाई है। ग्राम निपानी में संचालित विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुटने भर पानी भर गया है, जिससे अनहोनी या खतरे को देखते हुए विभाग ने दो दिन बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है। बता दें कि पूरा गांव पानी से घिरा हुआ है। घरों में पानी भरने से लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर क्या करें? वहीं बारिश से गांव में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र भी पानी से घिर गया है। ऐसे में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इस गांव के 100 से ज्यदा घरों में पानी घुसने से लोग सूखी जगहों पर पहुंचकर रात का भोजन बना रहे हैं।

स्थिति संभल गई है, कहीं खतरे की स्थिति नहीं
ग्राम निपानी की सरपंच हुलसी बाई सार्वा ने बताया पुलिया में जलकुंभी भर जाने के कारण ही पानी बस्ती में पहुंचा है। जेसीबी व ग्रामीणों की सहायता से पुलिया की सफाई की गई है। अभी तक शासन-प्रशासन से कोई पहल नहीं हुई है। आगे बड़ी पुलिया बनाने की मांग करेंगे। मामले में बालोद के एसडीएम हरेष मंडावी ने कहा कुछ दिनों से लगातार बारिश से जिले के दर्जनभर से अधिक नालों की पुलिया पर पानी चलने से मार्ग बंद है। निपानी की स्थिति संभल गई है। कहीं खतरे की स्थिति नहीं है।