
CG Health: जिला अस्पताल में लंबे समय बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती हुई है। इसके बाद प्रसव की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। 12 दिन में 38 सुरक्षित प्रसव कराया गया है।
जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जिला अस्पताल में दो साल बाद नियमित स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती हुई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा भगत की नियुक्ति के 12 दिन में ही जिला अस्पताल में कुल 38 सुरक्षित प्रसव करा चुकी हैं, जिसमें 10 सीजर प्रसव शामिल हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में प्रसव की स्थिति बेहतर होगी।
जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के अलावा 6 नए मेडिकल ऑफिसरों की भी नियुक्ति हुई है। जिसका लाभ जिलेवासियों को मिलने लगा है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती के बाद से अस्पताल में सीजर प्रसव के अलवा और अन्य प्रकार के ऑपरेशन भी किए जा रहे हैं। अब यहां से प्रसव के मामले भी रेफर नहीं होंगे।
जिला अस्पताल में जब स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं थीं तो निजी अस्पताल के चिकित्सकों से सेवा ली जा रही थी। उस समय महीने में मात्र 30 या 50 प्रसव करा पाते थे। कई प्रसव के केस को रेफर कर दिए जाते थे। नियमित स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती के बाद सीजर व नार्मल प्रसव में भी वृद्धि देखी गई है।
जिला अस्पताल बालोद की सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीमाली ने बताया स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद प्रसव की संख्या में वृद्धि हुई है। 6 नए मेडिकल ऑफिसरों की भी भर्ती हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मरीजों को मिलने लगा है।
Updated on:
18 Oct 2024 03:08 pm
Published on:
18 Oct 2024 03:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
