
बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच
Chhattisgarh News: बालोद जिले के ग्राम अरौद के खेत में पराली की आग की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को बुधन्तिन बाई सुबह 11 बजे अपने खेत गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका पता नहीं लगा। गुरुवार को सुबह भी उसकी खोजबीन शुरू की गई। महिला खेत में मृत मिली। जलकर उसकी मौत हो गई थी। बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला का शव उसके (cg news) बगल के खेत में मिला। इस खेत के मालिक ने पराली में आग लगा दी थी। क्षेत्र के किसान प्रतिबंध के बाद भी लगातार पराली जला रहे हैं।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र यादव ने बताया कि खेत में बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिली है। मृतक खेत मे पलारी जलाते (balod news) वक्त आग की चपेट में आई हैं। इस घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।
Published on:
02 Jun 2023 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
