
अंतरराज्यीय गौ तस्करी रैकेट का भंडाफोड़(photo-patrika)
CG Cow Smuggling Racket: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नारायणपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गौ तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 गौवंशों को कटने से बचाया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये गौ तस्कर बालोद जिले के ग्राम करहीभदर के मवेशी बाजार से गौ वंश को खरीदकर मारते पीटते तेलंगाना कत्लखाना ले जाते थे। जिले में मवेशी बाजार को बंद कराने की मांग कई बार कर चुके हैं। गौ तस्करी के कई मामले भी आ चुके है। पकड़े गए गौ तस्कर खुद कबूल रहे हैं कि करहीभदर के मवेशी बाजार से गौवंश खरीदकर उसे कत्लखाने ले जाते थे।
यह गिरोह 6 वर्षों से सक्रिय था और अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने बखरूपारा बाजार स्थल के पास से तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम के तहत थाना नारायणपुर में अपराध दर्ज किया गया।
नारायणपुर पुलिस ने तस्करों के कब्जे से कुल 25 नग गौवंश जब्त किए गए। अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपए है। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आरोपियों में नंदाराम पिता बुधु कोर्राम 38 वर्ष, निवासी श्यामगिरी, विजय कुमार भास्कर पिता सुखराम भास्कर 24 वर्ष, निवासी मोलसनार, राजूराम भास्कर पिता हिरमा भास्कर, 30 वर्ष, निवासी कलेपारा मोलसनार, भीमा भास्कर पिता सोमडू भास्कर, 50 वर्ष, निवासी कलेपारा मोलसनार, सभी थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा के शामिल हैं।
Updated on:
30 Jul 2025, 2:21 PM IST
Published on:
30 Jul 2025, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.