
Murder News: बालोद ग्राम निपानी में अज्ञात व्यक्ति ने किसी वस्तु से रामबती साहू (34) के माथे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना रविवार रात की है। मृतका की बेटी व उनके परिजन जब नामकरण संस्कार से रात 12 बजे घर आए, तब देखा कि सामने का दरवाजा हल्का खुला हुआ। अंदर रामबती मृत हालात में पड़ी है। तब इसकी जानकारी बड़े पिता, चाचा एवं अन्य परिजनों को दी।
घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो एसपी एसआर भगत, एडिशनल एसपी अशोक जोशी, मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश राठौर व थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय, धरम भुआर्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भी भीड़ लग गई। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराई। खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया।
रामबती की बेटी मुस्कान ने बताया कि उनकी उनकी मां रविवार को काम पर गई थी। हम लोग नामकरण कार्यक्रम में जाने वाले थे। इस दौरान वह दो बार घर भी आई थी।
रामबती का पति रामेश्वर नाचा पार्टी में जाता है। वह 12 अप्रैल से नाचा कार्यक्रम में गया था। मामले की जानकारी हुई तो सोमवार सुबह गांव वापस आया। उनकी दोनों बेटी भी रविवार को अपने परिजनों के साथ नामकरण कार्यक्रम में दोपहर दो बजे गए थे। घर आए तो देखा बेडरूम में उनकी मां मृत हालात में पड़ी हैं।
इस परिसर में कुल चार परिवार अलग-अलग रहते हैं। घटना के दिन घर पर कुछ लोग थे। जो लोग घर पर थे, उनका कहना है कि इस घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। रात में ही मामले की जानकारी हुई। महिला की हत्या किसने की। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर तरह से जांच कर रही है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
मृतका के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। घटना के समय वे दोनों एक पारिवारिक षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने अन्य रिश्तेदारों के साथ गए थे। रात जब बच्चे और अन्य परिजन घर लौटे, तो मृतका की बेटी मां के पास सोने जा रही हूं कहकर कमरे में गई। वहां उसने खून से लथपथ मां की लाश देखी और घबरा गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी गई।
ग्राम निपानी में रामबती नामक महिला की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। इस मामले की जांच जारी है। - एसआर भगत, पुलिस अधीक्षक, बालोद
Published on:
15 Apr 2025 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
