
Paddy purchase गुरुवार से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू हो गई है। जिले के भाठागांव के धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की शुरुआत की। प्रथम दिन 122 सेवा सहकारी समिति के 143 केंद्रों में से 139 केंद्रों में धान की खरीदी हुई। अन्य 4 केंद्रों में बोहनी तक नहीं हुई। पहले दिन 2199 किसानों ने 75 हजार 97 क्विंटल धान बेचा।
पहले दिन व्यवस्था बनाने में थोड़ा समय लगा। किसान सुबह 5 बजे से वाहन से धान को बेचने केंद्र पहुंचने लगे थे। सुबह से ही किसानों की भीड़ रही। केंद्रों के बाहर धान से भरे वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। शांतिपूर्वक धान की खरीदी हुई है।
यह भी पढ़ें :
पहली बार जिले के सभी केंद्रों में शासन के आदेशानुसार इलेक्ट्रिक तराजू से तौल से धान की तौलाई की गई। केंद्रों में आने वाले दिनों में गति पकड़ेगी, क्योंकि अभी तीन दिन धान खरीदी बंद रहेगी।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक जिले में 2199 किसानों ने 18 करोड़ 8 लाख रुपए का धान बेचा। शासन ने भुगतान भी कर दिया। खरीफ फसल के लिए किसानों ने ऋण लिया था। जिन किसानों ने ऋण लिया, उनसे लगभग 5 करोड़ 91 लाख रुपए की वसूली भी की गई।
यह भी पढ़ें :
धान की खरीदी शुरू हो गई है। जिले में 75 हजार क्विंटल धान की खरीदी भी हो गई है। जल्द विभाग को धान परिवहन की तैयारी भी करनी चाहिए। हर बार परिवहन में लेटलतीफी के कारण धान शॉर्टेज की बात सामने आती है, जिससे शासन को भी नुकसान होता है।
बालोद जिले के नोडल अधिकारी सीआर रावटे ने कहा कि गुरुवार से जिले में शासन के आदेशानुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन 139 धान खरीदी केंद्रों में 75 हजार 097 क्विंटल धान की खरीदी हुई। कोई परेशानी की बात सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें :
किसान खरीदी केंद्रों में धान बेचेंगे तो उन्हें जरूरत है तो केंद्र में ही 500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक राशि तत्काल भुगतान की जाएगी। किसानों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी सुविधा पहली बार किसानों को दी जा रही है। यह बात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भांठागांव (बी) में कही। मुख्यमंत्री की इस बात को सुनकर किसान भी खुश हो गए। पहले किसानों को धान बेचने के बाद कुछ दिन भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ता था। कई किसानों को तत्काल रुपए की जरूरत होने पर वह अन्य लोगों से व्यवस्था करते थे, लेकिन इस बार नई व्यवस्था खरीदी केंद्रों में लागू की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि किसानों को अच्छी से अच्छी व्यवस्था धान खरीदी में दें। गुरुवार को गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम भांठागांव (बी) में आयोजित कंवर समाज के सामाजिक आयोजन में मुख्यमंत्री शामिल हुए। वे पहले गांव में स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां धान खरीदी केंद्र का अवलोकन कर किसानों से चर्चा की। सभी किसानों को धान खरीदी सत्र शुरू होने पर बधाई भी दिए।
संबंधित विषय:
Published on:
14 Nov 2024 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
