
सरकारी मंडप पर बेटियों के हाथ नहीं होंगे पीले, कांग्रेस सरकार ने बंद की योजना
बालोद @ patrika . जिले में बेटियों के हाथ पीले करने का सपना संजोए बैठे गरीब वर्ग को राज्य सरकार की सरकारी शादी का लाभ नहीं मिलेगा। भाजपा शासनकाल में राजमाता विजयाराजे विवाह योजना गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए शुरू की गई थी, जिसे राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किया जा रहा है।
एक जून 2019 को अधिसूचना जारी कर योजना को तत्काल बंद कर दिया
राज्य शासन द्वारा एक जून 2019 को अधिसूचना जारी कर योजना को तत्काल बंद कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ मजदूर संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने राज्य शासन को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इस योजना के बंद होने से मजदूर वर्ग को नाराजगी का उल्लेख किया है। बता दें कि पिछली भाजपा सरकार की ओर से 2008 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।
इस योजना को सरकार ने किया बंद
इसके लिए शासन ने बाकायदा अधिसूचना भी जारी कर दिया है। अब इस मिनी माता (पहले राजमाता) विवाह प्रोत्साहन योजना बंद होने से कई श्रमिकों में नाराजगी भी है। जानकारी के मुताबिक राजमाता विजयाराजे योजना गरीब परिवार के बेटियों को शादी के लिए 20 हजार रुपए सहायता देने के लिए बनाई गई थी।
राशि के लिए छपवा दी थी फर्जी शादी कार्ड
गुंडरदेही ब्लॅाक के एक गांव में तो एक महिला ने इस योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार के लिए अपनी 8 साल की बच्ची का फर्जी शादी कार्ड बनाकर विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर दिया था। जांच में खुलासा के बाद ही इस मामले में कार्यवाही हुई। इस मामले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी गुंडरदेही ब्लॅाक में हुई थी।
11 के खिलाफ शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
सरकार की इस योजना में कई गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। शादीशुदा लोगों द्वारा आर्थिक लाभ लेने दोबारा शादी किए जाने एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी फर्जी शादी की शिकायतें सरकार तक पहुंची थी। योजना में गड़बड़ी करने वाले 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शासन को गुमराह करने के कारण पूर्व जिला श्रम अधिकारी ने गुंडरदेही थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। मामला पुलिस में जाने के बाद भी ठंडा पड़ गया। जिले में इस योजना के अंतर्गत 4192 बेटियों को लाभ मिला था।
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी ने सरकार के इस फैसले पर निशाना साधा है। बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'बेटियां समाज का गौरवÓ होती है। गरीब बेटियों की खुशियों पर क्यों नजर लगा रहे हों? ठीक है कि सरकार बनाने के लिए एक बार वोट चाहिए होता है लेकिन, उसे चलाने के लिए दुआओं की रोज ज़रूरत होती है। जऱा रहम कीजिए और कन्यादान का पावन धर्म निभाइए।
Published on:
06 Jun 2019 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
