
बालोद जिले में खाद्य सामग्रियों का उपयोग संभलकर करें। आपकी खाद्य सामग्री में मिलावट हो सकती है। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अलर्ट किया है। जिले के कई डेयरियों में जो दुग्ध का उत्पादन हो रहा है, उसमें पानी मिलाया जा रहा है। दल्लीराजहरा क्षेत्र की दो डेयरी में दूध में पानी मिलाने की पुष्टि की गई है। जिले की तीन पानी फैक्ट्रियों के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। इन फैक्ट्रियों में पानी ठंडा कर केन में भरा जाता है, वहां गंदगी मिली। कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी परीक्षण नहीं कराया गया। गर्मी के सीजन में बंद बोतल ठंडा पेय पदार्थ को उपयोग के पहले अच्छी तरह से जांच लें। आखिर खाद्य व पेय पदार्थ ठीक है या नहीं। बिना जांचे परखे उपयोग करने से बीमार पड़ सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीनाक्षी चंद्राकर ने बताया कि दल्लीराजहरा की दो डेयरी में दूध का सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट आ गई है। दूध में फैट की मात्रा कम पाई गई है। एक मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने डेयरी, मिठाई दुकान सहित सभी खाद्य सामग्री बेचने वालों से कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। सही गुणवत्ता के साथ मिठाइयों का निर्माण व बिक्री करें।
जिला मुख्यालय में संचालित दूध गंगा में गंदगी व मिठाइयों में मृत चीटियां मिलने से कलेक्टर ने मिठाई दुकान को सील कर दिया था। यहां से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाइयों के चार सैंपल लिए हैं। हालांकि दस दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी। फिलहाल यहां दूध से बनी खाद्य सामग्रियों के निर्माण पर रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें :
खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले की तीन पानी फैक्ट्रियों की जांच की गई। बीते दिनों देवकोट स्थित ओसीनो फैक्ट्री में गंदगी मिलने के कारण यहां ठंडे पानी की पैकिंग पर रोक लगा दी गई है। वहीं बालोद जिले में ओसीनो ब्रांड के पानी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पानी फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी जांच नहीं कराई गई। उसकी रिपोर्ट भी नहीं थी। इस वजह से तीन पानी फैक्ट्री के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें :
शहर के बर्फ फैक्ट्री में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच फैक्ट्री के संचालक ने नहीं कराई। जब रिपोर्ट मांगी गई तो रिपोर्ट भी दिखा नहीं पाए। पानी की जांच नहीं होने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है।
सामग्रियों की जांच में देरी हो रही है। यही वजह है कि जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही है। विभागीय जानकारी के मुताबिक लैब में सैंपल ज्यादा होने के कारण जांच में देरी हो रही है।
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन बालोद मीनाक्षी चंद्राकर ने कहा कि जिले में पानी, बर्फ, मिठाइयों व दूध का सैंपल लिया गया हैं दल्लीराजहरा क्षेत्र की दो डेयरी का दूध अमानक पाया गया है। पानी फैक्ट्री में साफ-सफाई कमी व कर्मचारियों के स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया गया है। जिला मुख्यालय के बर्फ दुकान संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Apr 2026 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
