2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से ढही मकान की दीवार, सो रहे पति-पत्नी की दबने से मौत

तीन दिन तक हुई तेज बारिश ने पति-पत्नी की जान ले ली। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर का है। बुधवार की रात 3 बजे घर में सो रहे पति-पत्नी दीवार गिरने से दब गए और उनकी मौत हो गई। ईंट की दीवार पर पॉलीथिन और मुरुम का छप्पर लगा हुआ था, जो भरभरा कर गिर गया।

2 min read
Google source verification
सिरपुर की घटना: पीएम आवास में बेटे और अन्य लोग रहते हैं, जिन्हें दीवार गिरने का पता नहीं चला, पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे को उठाकर घटना बताई

ईंट की दीवार पर पॉलीथिन और मुरुम का छप्पर लगा हुआ था, जो भरभरा कर गिर गया।

बालोद/देवरीबंगला. तीन दिन तक हुई तेज बारिश ने पति-पत्नी की जान ले ली। मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर का है। बुधवार की रात 3 बजे घर में सो रहे पति-पत्नी दीवार गिरने से दब गए और उनकी मौत हो गई। ईंट की दीवार पर पॉलीथिन और मुरुम का छप्पर लगा हुआ था, जो भरभरा कर गिर गया। दूसरे दिन मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को तीज नहावन का कार्यक्रम हुआ। मामले का खुलासा अब हुआ है।
संतराम यादव (55) और कुंती बाई (50) मकान में रहते थे। इनका दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास भी बन चुका है। जिसमें उनका बेटा दीपक यादव और अन्य रहते हैं। पति-पत्नी पुराने मकान में ही सोया करते थे। उन्हें नहीं मालूम था कि यह उनकी आखिरी नींद होगी और वे कभी उठ नहीं पाएंगे। रातभर बारिश से ईंट की दीवार गीली हो गई और अचानक गिर गई।

दीवार गिरने का किसी को पता नहीं चला
इस बारिश के दौरान दीवार गिरने की आवाज किसी को पता भी नहीं चली। रातभर पति पत्नी दीवार के नीचे दबे पड़े रहे। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सुबह हुई। मृतक का छोटा बेटा घटना स्थल से कुछ दूर पक्के मकान में सो रहा था, उसे भी कोई खबर नहीं हुई। सुबह जितेंद्र सेन सहित अन्य पड़ोसियों ने उन्हें दरवाजा खटखटा कर उठाया, घटना की जानकारी हुई। पति-पत्नी रोजी मजदूरी कर गुजारा करते थे। देवरी पुलिस, एसडीएम तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की। अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि पीडि़त परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है। डौंडीलोहारा विधायक और महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेंडिया का विधानसभा क्षेत्र है।

बारिश से गिरी थी दीवार, सीढ़ी के नीचे बर्तन धो रही महिला पर गिरी दीवार, मौत
बालोद. बीते दिनों हुई लगातार बारिश से ग्राम लाटाबोड़ में सीढ़ी पर बनाई गई दीवार एक महिला पर गिर गई, जिससे महिला की सिर व सीने में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला रमतुला बाई की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रमतुला बाई सीढ़ी के नीचे बैठ कर बर्तन धो रही थी। तभी अचानक दीवार गिर गई। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया।