
CG Murder: चरित्र पर संदेह कर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने गमछे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की। ग्राम चिटौद निवासी अर्जुन राम मंडावी पिता स्व. धन्नूराम मंडावी (33) ने घटना के बाद पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।
प्रार्थी कोटवार मुकेश कुमार टांडे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अर्जुन राम मंडावी ने 10 अक्टूबर को करीब 11 बजे पत्नी अंजलि मंडावी की चरित्र शंका पर अपने घर के कमरे में पलंग में लेटाकर उसके हाथ पांव बांधकर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर थाना पुरूर में धारा 103(1) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। आरोपी ने घटना के बाद पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। शासकीय अस्पताल गुरुर से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
Published on:
12 Oct 2024 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
