29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा को गुमसुम देख प्राचार्य ने पूछा, तो सामने आई दो शादीशुदा दरिंदों की हैवानियत, चार साल से…

बालोद थाना अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक नाबालिग लड़की से गांव के दो शादीशुदा युवकों ने बीते चार साल से घर में अकेली देख दुष्कर्म किया है।

3 min read
Google source verification
crime

छात्रा को गुमसुम देख प्राचार्य ने पूछा, तो सामने आई दो शादीशुदा दरिंदों की हैवानियत, चार साल से...

बालोद@Patrika. बालोद थाना अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक नाबालिगलड़की से गांव के दो शादीशुदा युवकों ने बीते चार साल से घर में अकेली देख दुष्कर्म किया है। (Balod rape case) इस दुष्कर्म से नाबालिग के मनो मस्तिष्क पर गहरा आघात पहुंचा है। (Balod crime news) बलात्कारी युवकों ने नाबालिग को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने को धमकी भी दी गई थी। (Balod patrika news) जिसके चलते नाबालिग गुमसुम रहने लगी और हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने शिक्षक को दी। (men raped by minor) मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Two young married men raped by minor)

प्राचार्य ने नाबालिग के मनोभाव को देखते हुए भरोसे में लेकर पूछा
इस घटना की जानकारी किसी को नहीं थी। नाबालिग ने इस दुष्कर्म की जानकारी लोक लाज और भय के कारण माता पिता और न ही परिजन को दी। पढ़ाई में होशियार लड़की की मनोदशा और स्कूल में हमेशा गुमसुम रहने पर प्राचार्य ने पूछताछ की। हिम्मत करके नाबालिग ने प्राचार्य को अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। दुष्कर्म की घटना को सुन प्राचार्य भी आवाक रह गया। उन्होंने नाबालिग के माता-पिता को घटना की जानकारी। परिजन ने रविवार को बालोद थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। एक आरोपी हरीराम 35 साल पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

Read more : आधी रात गर्लफ्रेंड से बात करने पर मना किया तो, भाई को मार दी ब्लेड

पालक काम पर चले जाते थे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ कक्षा छठवीं से शरीरिक शोषण हो रहा था। बताया जाता है कि आरोपी हरिराम निषाद पिता कन्नू राम 35 साल और दूसरे आरोपी कंवल नारायण 32 साल दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। हरिराम बच्ची को कक्षा छठवीं में थी तभी पैसे व चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करता था। फिर अपने साथी कंवल नारायण को भी अपने साथ इस घटिया काम में शामिल कर लिया। दोनों जब भी मौका मिलते बच्ची के साथ दुष्कर्म करते। नाबालिग के माता-पिता काम पर चले जाते थे। नाबालिग कई बार स्कूल भी नहीं जा पाती और घर में अकेली रहती थी। तभी दोनों दरिंदे उसके घर या फिर उसे अपने घर बुलाकर गंदा काम करते थे।

प्राचार्य को बताई आपबीती
जानकारी के मुताबिक नाबालिग कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाई में होशियार थी। अचानक कक्षा नवमीं में फैल हो गई। पढ़ाई के स्तर में लगातार कमजोर और गुमसुम रहने के बारे में प्राचार्य ने बच्ची से पूछा तब उन्होंने रोते हुए पूरी घटना बताई।

Read more : गैंगरेप पीडि़ता का आरोप, पुलिस की लापरवाही से भाग गए दो आरोपी

एक आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल
जानकारी के मुताबिक आरोपी हरिराम पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल की हवा खा चुकाहै। उसकी इसी हरकत के चलते पत्नी ने घर में फांंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Read more : भिलाई मर्डर मिस्ट्री, जहां कुलदीप का मोबाइल मिला वहां के 1300 नंबरों की जांच, पुलिस को करीबियों पर शक

बच्चों के हाव-भाव पर रखें नजर-पुलिस
नाबालिग से दुष्कर्म की इस घटना से पुलिस भी आहत है। पुलिस अधीक्षक एमएल कोटवानी ने पालकों से अपील की है कि बच्चों के हाव भाव और हरकत पर कड़ी नजर रखें। कई बार बच्चे डर के कारण कोई जानकारी पालकों को नहीं दे पाते हंै। उनसे दोस्ताना व्यवहार कर साथियों और घर के बाहर मिलने वालों के बारे में जानकारी लेते रहना चाहिए। बच्चों को अपने निगरानी में रखें। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।