Chhattisgarh Health News: बीते दिनों हुई बारिश( CG Main) व मौसम में बदलाव( CG Weather Change) का असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी दस्त और डायरिया के मरीज ज्यादा ( CG health news) आ रहे हैं। इसके कारण अस्पताल में( Viral Fever due to weather change ) भीड़ है
Chhattisgarh Health News: बालोद. बीते दिनों हुई बारिश व मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी दस्त और डायरिया के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।इसके कारण अस्पताल में भीड़ है। लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है।
तापमान में हुई बढ़ोत्तरी
Chhattisgarh Health News: बीते दिनों हुई बारिश से जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई थी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंच गया था। बारिश थमने व मौसम साफ होने के बाद तापमान में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 7 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
रोज 400 मरीज आ रहे
Chhattisgarh Health News: जिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लगभग 400 से ज्यादा मरीज जांच के लिए आ रहे हैं। लगातार बुखार, उलटी-दस्त के मरीज मिलने पर चिकित्सकों ने लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही छोटे बच्चों व वृद्ध लोगों पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही है। वहीं घरों व जल स्रोतों की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने की बात स्वास्थ विभाग ने कही है।
खून जांच केंद्र मेंलगी भीड़
Chhattisgarh Health News: लोगों का स्वास्थ्य खराब होने के बाद चिकित्सक पीड़ित लोगों का खून जांच भी कर रहे हैं। खून जांच कराने पैथोलॉजी लैब में मरीजों की भीड़ लग रही है। छोटे बच्चे सहित युवा, बुजुर्ग भी बीमारी के शिकार हो रहे हैं।
दो दिन बाद फिर बारिश के आसार
Chhattisgarh Health News: अभी दो दिन जिले का तापमान स्थिर रहने का अनुमान लगाया है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में बारिश के आसार हैं। बारिश के दिनों में स्वास्थ्य खराब होने से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।