बालोद/डौंडीलोहारा. स्थानीय टिकरापारा स्थित छाता तालाब के किनारे महिला का शव मिला। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए उसके पति परसराम जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुए विवाद के बाद गला दबा कर पत्नी की हत्या कर दी।