मिली जानकारी के अनुसार, भाटापारा से 3 किमी दूर खपराडीह गांव के पास सुबह ये घटना हुई। सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी अमृत कुजूर के साथ, निरीक्षक प्रवीण मिंज दल-बल समेत घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलटा था। इीससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही में परेशानी आ रही थी। सांथ में ट्रक में आग लगने, सिलेंडर फटने आदि के डर से भी आने-जाने वाले लोग भयभीत हो रहे थे। इस दौरान तत्काल यातायात बल द्वारा क्रेन की व्यवस्था कर ट्रक को सड़क से हटाकर किनारे लगाया गया।