25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मेरी मौत का जिम्मेदार अभिषेक है…’ बलौदाबाजार शिक्षिका आत्महत्या मामले में खुला राज

Love Affair Tragedy: बलौदाबाजार की एमटेक शिक्षिका काजल ठाकुर आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। सुसाइड नोट और दीवार पर लिखे संदेश में काजल ने उसे जिम्मेदार ठहराया था। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Baloda Bazar Teacher Suicide Case

Baloda Bazar Teacher Suicide Case: 'मेरी मौत का जिम्मेदार अभिषेक है...(photo-patrika)

Baloda Bazar Teacher Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एमटेक शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, काजल ने आत्महत्या से पहले दीवार पर लिखे संदेश और पर्चियों में अपने सहकर्मी एवं प्रेमी अभिषेक जायसवाल को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक जायसवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh Crime News: परिवार का सहारा बनने आई थीं काजल

धमतरी जिले की रहने वाली काजल ठाकुर एमटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर और परिवार का सहारा बनने की उम्मीद लेकर बलौदाबाजार आई थीं। वह ग्राम चापा के हाई स्कूल में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की संविदा शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। रोजाना वह बलौदाबाजार से स्कूल तक आना-जाना करती थीं।

स्कूल में हुई पहचान, फिर बढ़ीं नजदीकियां

पुलिस जांच के मुताबिक, काजल की मुलाकात स्कूल में व्याख्याता अभिषेक जायसवाल से हुई थी। बातचीत और मेलजोल बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। आरोप है कि अभिषेक ने काजल से शादी करने का भरोसा दिलाया था। इसी विश्वास के चलते दोनों के बीच संबंध बने।

शादी के दबाव के बाद रिश्ते में आई दरार

पुलिस के अनुसार, समय बीतने के बाद काजल गर्भवती हो गईं। इसके बाद उन्होंने अभिषेक पर शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन आरोप है कि अभिषेक अपने वादे से पीछे हटने लगा। बताया जा रहा है कि लगातार टालमटोल और भविष्य को लेकर चिंता के कारण काजल मानसिक तनाव में आ गईं।

कमरे में मिलीं पर्चियां बनीं जांच का आधार

22 जून 2026 को काजल ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, कमरे की दीवार पर चिपकी दो पर्चियां जांच का अहम आधार बनीं। इनमें काजल ने अपनी मौत के लिए अभिषेक जायसवाल को जिम्मेदार बताया था।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की। जांच में मिले तथ्यों और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग